अंक ज्योतिष, 21 जनवरी 2022: 06 और 07 अंक के जातक रखें सेहत का ध्यान, पढ़ें आज का अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 21 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 21 जनवरी का दिन?

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 21 january 2022 predictions for all number
21 जनवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 01 अंक वाले करें गुड़ का दान करें।
  • 05 अंक वालों के जॉब में उन्नति के संकेत हैं।
  • 07 अंक वाले शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 21 जनवरी 2022: आज 21 जनवरी 2022 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21-01-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 21 जनवरी 2022 यानि आज का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में गुरु कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी दे सकता है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व सूर्य भाग्य स्वामी है। मित्र सूर्य जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र चंद्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- राहु बोन  विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी सूर्य,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके धन प्राप्ति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 4
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी सूर्य व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी सूर्य व आज का अंक का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में केतु नस विकार दे सकता है। तिलन करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर