अंक ज्योतिष, 24 अप्रैल 2022: एक जन्मांक वालों को शुक्र व केतु का मिलेगा सपोर्ट, जॉब और व्यवसाय में मिलेगा प्रमोशन

Ank rashifal, Today Numerology 24 April 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार रविवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है 24 अप्रैल का दिन?

Numerology Ank jyotish rashifal 24 April 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • शुक्र शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं।
  • राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक लेकिन बहुत ही शुभ है।
  • केतु वैभव, धन  ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।

आज का अंकफल, 24 अप्रैल 2022: आज 24 अप्रैल 2022 है। 24 का संयुक्त अंक02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध संघर्ष कारक लेकिन बहुत ही शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा।

06 का स्वामी शुक्र है।24:04:2022 का भाग्यांक भी 07 रहेगा। शुक्र शनि व बुध आपस में परम मित्र हैं।अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु वैभव, धन,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय: शुक्र व केतु का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 06 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:नेत्र या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Also Read: Varuthini Ekadashi Vrat 2022 Date: वरुथिनी एकादशी 2022 कब है, व्रत पर बन रहा है ये शुभ योग

Ank rashifal today: जन्मांक03 
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:::आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है।जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 07 नामांक के अधिकारी से प्रगति रहेगा।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का सहयोग रहेगा।शुक्र उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य:श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:::व्यवसाय में शुक्र व केतु बड़ा लाभ दे सकता है। जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय को मंगल व केतु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी शुक्र व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में मंगल व केतु पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।गुड़ का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर