अंक ज्योतिष, 26 फरवरी 2022: नौकरी को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक वाले जातक, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 26 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शनिवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 26 फरवरी का दिन?

Ank jyotish 26 February 2022, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 26 फरवरी 2022 अंक राशिफल और भाग्यांक
26 फरवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 03 अंक वाले जातकों के व्यवसाय में उन्नति है।
  • 05 अंक वालो के किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • जॉब को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक के लोग।

आज का अंकफल, 26 फरवरी 2022: आज 26 फरवरी 2022 है। 26 का संयुक्त अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। आज 26-02-2022 का भाग्यांक भी 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 4, 5 तथा 6 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 26 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 08 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है वहीं जॉब को लेकर भी प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03 
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांश जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Also Read: भारत में इन 5 जगहों पर स्थित है शनि देव के चमत्‍कारी मंदिर, यहां दर्शन करने से शनि दोष हो जाते हैं दूर

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 के व्यक्ति से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्नोफीलिया के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में नवीन कार्यों से लाभ संभव है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Also Read: शनिवार के दिन करें यह 5 अद्भुत उपाय, दूर होंगी नौकरी-व्यापार से संबंधित सभी परेशानियां

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व केतु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर