अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 8 मई, 2021: 08 का स्वामीग्रह ग्रह है शनि और आज भाग्यांक 09, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 8 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 8 May 2021
Ank Jyotish rashifal 8 may 2021, 8 मई का अंकफल 
मुख्य बातें
  • अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, अंक 06 का आज रहेगा मित्र।
  • शनिवार 08 मई 2021 के दिन का भाग्यांक है 09।
  • अंक 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप होती है बेहतर।

आज का पंचांग 8 मई 2021: आज 08 मई 2021 है। 08 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 08 का स्वामीग्रह ग्रह शनि है। 08-05-2021 का भाग्यांक 09 है। इस अंक का स्वामी मंगल आत्मबल का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, अंक 06 का आज मित्र रहेगा।

अंक 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 8 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 09 
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।भाग्य स्वामी मंगल जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज मंगल उदर रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब व व्यवसाय में आज अंक 08 व 09 का सपोर्ट है। व्यवसाय में प्रोग्रेस की स्थिति होगी।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय बेहतर रहेगा अंक 02 व 08 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से बचें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। अंक 08 व 09 नामांक के व्यक्ति से बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग-आसमानी व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 08 की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व शुक्र व्यवसाय में सुखद परिवर्तन दे सकता है।जॉब में अंक 08 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारियों से सपोर्ट मिल सकता है। नए बिजनेस डील से शुभ लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- शनि व मंगल का सपोर्ट शुभ प्रभाव दे सकता है । जॉब से सम्बद्ध लोग बुध व शनि का सहयोग प्राप्त कर प्रोग्रेस करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल इस अंक व भाग्य का स्वामी भी है। कोई नई बिजनेस डील देंगे।जॉब में अपने कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर