अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 03 अप्रैल, 2021: जॉब-व्यवसाय में उन्नति करेंगे 01 जन्मांक वाले लोग, पढ़े आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 03 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 03 April 2021
Ank Jyotish 03 April 2021 
मुख्य बातें
  • 3 का अंक है गुरु ज्ञान धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक।
  • गुरु, चन्द्रमा और मंगल का है परम मित्र।
  • यहां जानिए अंकों के ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

अंक राशिफल 03 अप्रैल: आज 03 अप्रैल 2021 है। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज 03-04-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, चन्द्रमा व मंगल का परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 1, 2 तथा 9 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी भी गुरु है। गुरु ज्ञान, धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 03 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी।सूर्य व गुरु मित्र हैं। भाग्यांक 03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 09 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- अंक 03 के स्वामी ग्रह गुरु का सपोर्ट जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है।अंक 09 का स्वामी गुरु मंगल जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 09 की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें । भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नाम अंक 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में प्रगति लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। शनि व गुरु व्यवसाय में नव उन्नति की स्थितियां दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व चन्द्रमा पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर