अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 अप्रैल, 2021: बहुत ही शुभ होता है 10 का अंक, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 10 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

10th April Ankfal
10 अप्रैल का अंकफल 
मुख्य बातें
  • एकल अंक एक जैसा कार्य करेगा 10 का अंक।
  • अंक 01 होता है सूर्य से प्रभावित है।
  • अंक 03 व 09 तथा 02 का हैं मित्र अंक।

अंक राशिफल 10 अप्रैल: आज 10 अप्रैल  2021 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 01 सूर्य का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य आत्मा है। आज 10-04-2021 का भाग्यांक भी 01 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 01 का सपोर्ट जॉब में नवीन पद की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- सूर्य नेत्र से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 01 व इस अंक के स्वामी सूर्य का सहयोग जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसर प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व आज का भाग्य स्वामी सूर्य जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 04 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य जॉब में पद परिवर्तन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ पहले से बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में नामांक 02 व 03 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 01 व 03 की सहायता से सफलता मिलेगी। शुक्र व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी केतु है ।केतु व सूर्य का सपोर्ट जॉब में प्रोमोशन के लिए सुखद संकेत है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व सूर्य का प्रभाव जॉब में थोड़ा तनाव दे सकता है ।अंक 01 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 9
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी मंगल आज के भाग्य स्वामी सूर्य के साथ व्यवसाय में प्रोग्रेस दे सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर