अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 26 दिसंबर 2020: शीघ्र सफलता देता है 26 का संयुक्त अंक, अंकफल से जानें कैसा रहेगा दिन

Ank rashifal, Today Numerology 26 December 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal prediction 26 December 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 26 December 2020  
मुख्य बातें
  • आज 26 दिसम्बर है।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का प्रतीक है।
  • यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है।

अंक राशिफल 26 दिसंबर​: आज 26 दिसम्बर है। 26 का संयुक्त बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का प्रतीक है।यह अंक जॉब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज का भाग्यांक 06 है।अंक 06 का स्वामी शुक्र है।अंक 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव--

पढ़ें अपना 26 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक-- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब - व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 03 व 09 हेल्पफुल हैं। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today:  जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 08 का सपोर्ट है। व्यवसाय में  लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-05 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्यांक 06 के सहयोग से व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। जॉब में गुरु व शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक04-आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में शुक्र के शुभ प्रभाव के कारण आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में तनाव की संभावना है।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।तिल का दान करें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  06 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्म अंक 02 व अंक 03 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य- उत्तम                  शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक06-आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में अंक 03 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा व सफेद 

Ank rashifal today:  जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-01 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 02 व 09 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। व्यवसाय में लाभ से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today:  जन्मांक08-आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय में किसी नए उद्देश्य की प्राप्ति है। जॉब में नए उत्तरदायित्व को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग-पीला
जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्मांक 03 के उच्चाधिकारी से सफलता मिलेगा। व्यवसाय में अंक 09 के सहयोग से प्रगति की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम
शुभ रंग-नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर