अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 जून, 2021:1 जन्मांक वाले प्रोमोशन व व्यवसाय में होगी उन्नति, जानिए आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 10 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज का आपका दिन।

Numerology horoscope predictions ank jyotish rashifal 10 June 2021
10 जून अंक राशिफल, 10th June Ank Jyotish 
मुख्य बातें
  • 10 का संयुक्त अंक सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है।
  • सूर्य गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।
  • भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु न्याय, ज्ञान ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।

10 जून 2021 का अंक राशिफल:  आज 10 जून 2021 है। 10 का संयुक्त अंक सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी सूर्य है।

10:06:2021 का भाग्यांक 03 रहेगा।अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं।अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु न्याय, ज्ञान ,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 जून का अंकफल:

Ank rashifal today:जन्मांक01
शुभ अंक:02 
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व गुरु का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय::आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र व सूर्य का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य:बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय::व्यवसाय में केतु व गुरु कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में नामांक 03 के मित्र की सहायता से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी भी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर