अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 जून, 2021: 02 चन्द्रमा मन व धर्म और 08 विधि ज्ञान का है प्रतीक, जानिए अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 28 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 28 June 2021
28 जून अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा 28 का संयुक्त अंक।
  • 28 जून 2021 का भाग्यांक 03 रहेगा।
  • चन्द्रमा के परम मित्र हैं गुरु और सूर्य।

28 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 28 जून 2021 है। 28 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा मन व धर्म तथा 08 विधि ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक  आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 28-06-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है।

गुरु, सूर्य व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 28 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का प्रभाव शुभ है।जॉब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 03 व 09 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 आईटी व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व सूर्य का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। गुरु व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर