अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 8 जून, 2021: प्रसिद्धि और वैभव का कारक है 08 का शुभ अंक, जानिए आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 8 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज मंगलवार को आपका दिन।

Numerology horoscope predictions ank jyotish rashifal 8 June 2021
8 जून अंक राशिफल, 8th June Ank Jyotish 
मुख्य बातें
  • अंक 08 के मित्र अंक हैं 04, 05 तथा 06।
  • न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 08 का अंक।
  • 08 मई 2021 का भाग्यांक रहेगा 01।

8 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 08 जून 2021 है। 08 का अंक न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-06-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 8 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 08 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शनि व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे।जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व सूर्य बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर