17 मार्च 2022 का पंचांग: आज फल दान करने का है अनन्त पुण्य, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

17 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 17 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 17 March 2022 today panchang tithi in hindi
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • आज फल दान करने का अनन्त पुण्य है।

17 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है।आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष् मी जी की उपासना करें। आज गुरुवार का व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। आज फल दान करने का अनन्त पुण्य है।

आज गुरुवार है , गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- धन वर्षा के लिए करें ये घरेलू टोटके, जल भरे पात्र में रखें चांदी की प्रतिमा

आज का पंचांग 17 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 मार्च 2022
दिवस गुरुवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 06:29am
सूर्यास्त 06:31pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि सिंह
करण वणिज
योग

शूल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:11am से 12:58pm तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:16pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:07pm से 06:28pm तक

राहुकाल का समय दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर