17 अगस्त 2021: देखिए मंगलवार का पंचांग, किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त?

17 August 2021: जानें मंगलवार के दिन कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त और कैसी रहेंगी ग्रह स्थितियां। मंगलवार के दिन भगवान राम और हनुमान की पूजा अवश्य करें।

Aaj Ka panchang 17th August 2021 hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today,
17 अगस्त का पंचांग 
मुख्य बातें
  • 17 अगस्त के दिन भगवान राम और हनुमान जी की उपासना करें। 
  • इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भक्तों के लिए लाभदायक है।
  • अभिजीत काल के दौरान जातक शुभ कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

17 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा वृश्चिक में है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 17 अगस्त 2021
दिवस मंगलवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 05:56 am
सूर्यास्त 06:53 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण तैतिल 04:28pm तक फिर गर     
योग वैधृति 12:बजे रात्रि तक फिर विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

17 अगस्त को राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। राहु काल के दौरान जातकों को शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर