Panchang Today, 18 जनवरी 2022 का पंचांग: मंगल व सूर्य के बीज मंत्र के जप का है दिवस, राहुकाल में न करें कोई भी शुभ काम

18 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 18 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 18 January 2022 today in hindi
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • मंगल  व सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

18 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है।आज पुष्य नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।आज कम्बल दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल  व सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा कर्क राशि में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 18 जनवरी 2022 
दिवस मंगलवार
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 07:16am
सूर्यास्त 05:48pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कर्क
करण बालव
योग विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:55pm तक
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08pm से 07:25pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर