आज का पंचांग, 18 जून 2021: कब लगेगा राहुकाल और किस समय है शुक्रवार के शुभ मुहूर्त, देखिए दिन का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 18 June 2021: जानिए 18 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 18 June 2021 today
आज का पंचांग 18 जून, aaj ka panchang 18th June 2021 
मुख्य बातें
  • राहुकाल का समय, आज के मुहूर्त और अन्य बातें जानिए।
  • पंचांग से होगा है पूरे दिन की ग्रह स्थितियों का ज्ञान।
  • पंचांग देखने से करनी चाहिए सुबह अपने दिन की शुरुआत।

18 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। इस अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा कन्या राशि में है जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 18 जून 2021
दिवस शुक्रवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:18 pm
नक्षत्र

उत्तराफाल्गुनी 09:39pm तक फिर हस्त

सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कन्या
करण विष्टि 09:25 am तक फिर बव
योग

व्यतीपात

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर