आज का पंचांग, 20 जून 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त, देखिए रविवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 20 June 2021: जानिए 20 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 20 June 2021 today
आज का पंचांग 20 जून, aaj ka panchang 20th June 2021 
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • पता चलते हैं मुहूर्त और होता है और होता है ग्रह स्थितियों का ज्ञान।
  • सुबह पंचांग को पढ़कर ही करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।

20 जून 2021 का पंचांग: आज 2078 आनन्द विक्रम संवत ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज चित्रा नक्षत्र है।आज गंगा दशहरा का पावन पर्व है। पवित्र नदी में स्नान करें व भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गंगा दशहरा के दिन अन्न व धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज श्री सूक्त का पाठ करें। आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। आज तुला दान करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 जून 2021
दिवस रविवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 04:22 pm के बाद एकादशी
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:16 pm
नक्षत्र चित्रा 06:51 pm तक फिर स्वाती
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि कन्या 07:45 am तक फिर तुला
करण तैतिल 05:37 am तक फिर गर
योग

परिघ 09 pm तक फिर शिव

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर