आज का पंचांग, 21 दिसंबर 2020: आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का है अनन्त पुण्य, जानें शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 21 दिसंबर 2020: आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज शिवलिंग की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज का दिन बहुत ही पवित्र है...

panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang 21 December 2020 today
21 दिसंबर का पंचांग  
मुख्य बातें
  • आज का दिन बहुत ही पवित्र है।
  • माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव पूजा भी करें।
  • आज दान पुण्य करें।

Aaj Ka Panchang 21 December 2020:  आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज सोमवार है। आज का दिन बहुत ही पवित्र है। माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज शिवलिंग की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। कुम्भ का स्वामीग्रह शनि है। शनि उपासना भी 
कर सकते हैं।चन्द्रमा 04:30 pm के बाद गुरु की राशि मीन में जायेगा। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 21 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 21 दिसम्बर 2020
तिथि सप्तमी
दिवस सोमवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष 
करण वणिज
योग सिद्धि
सूर्योदय 07:12am
सूर्यास्त 05:27pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कुम्भ 04:30pm तक फिर मीन 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:41pm तक
विजय मुहूर्त  01:59pm से 02:46pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:17pm से 05:44pm तक 

राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर