आज का पंचांग, 23 जून 2021: आज है त्रयोदशी का पावन व्रत, ॐ नमः शिवाय महामन्त्र का करें जप

Aaj ka Panchnag, 23 June 2021: जानिए 23 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त। पंचांग से मिलेगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

आज का पंचांग 23 जून, aaj ka panchang 23th June 2021
आज का पंचांग 23 जून, aaj ka panchang 23th June 2021 
मुख्य बातें
  • आज त्रयोदशी का पावन व्रत है।
  • भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • आज ॐ नमः शिवाय महामन्त्र का जप करें।

23 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।आज अनुराधा नक्षत्र है। आज व्रत का अनन्त पुण्य है।आज त्रयोदशी का पावन व्रत है।भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज ॐ नमः शिवाय महामन्त्र का जप करें।

आज अन्न दान का बहुत महत्व है।इस अवसर पर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। विपत्तियों से बचने के लिए बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त लाभ है।आज बुधवार है।आज महामृत्युंजय मन्त्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 जून 2021
दिवस बुधवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 05:30 am
सूर्यास्त 07:17pm
नक्षत्र अनुराधा11:49am तक फिर ज्येष्ठा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण तैतिल07am तक फिर गर
योग

साध्य10am तक फिर शुभ

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:02pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर