Panchang Today, 27 दिसंबर 2021 का पंचांग: रुद्राभिषेक के साथ करें शिवपुराण का पाठ, पढ़ें सोमवार का पंचांग

27 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 27 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Panchang muhurat Aaj ka Panchang 27 December 2021 today panchang tithi in hindi shubh muhurat
आज का पंचांग, 27 दिसंबर 2021 
मुख्य बातें
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • शिव जी की उपासना के साथ करें माता दुर्गा जी की पूजा।
  • जानिए सोमवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

27 December 2021 ka Panchang:  आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। हस्त नक्षत्र रहेगा। आज सोमवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 27 दिसंबर 2021
दिवस सोमवार
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:32 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कन्या
करण बालव
योग सौभाग्य

Also Read: Horoscope Today, 27 December 2021: मेष और कन्या राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए सभी राशियों का राशिफल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

Also Read: साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2021: मेष व कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ, जानिए सप्ताह का राशिफल

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर