4 अगस्त 2021 का पंचांग: आज करें एकादशी का पावन व्रत, शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की करें पूजा

Aaj ka Panchnag, 4 August 2021: पंचांग से होगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 4 अगस्त के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

aaj ka panchang 4 August 2021| panchang today| panchang tithi in hindi| panchang muhurat| 4 अगस्त 2021 का पंचांग| शुभ मुहूर्त देखिए दिन का पंचांग
पंचांग, aaj ka panchang 4 August 2021  
मुख्य बातें
  • आज एकादशी का पावन व्रत है।
  • एकादशी के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है।
  • बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

4 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है।आज एकादशी का पावन व्रत है। मृगशिरा नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

एकादशी के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है।आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है।आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 4 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 04 अगस्त 2021
दिवस बुधवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:49am
सूर्यास्त 07:07pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि वृष 03:09pm तक फिर मिथुन
करण बालव 03:17pm तक फिर कौलव
योग व्याघात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:44pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:34pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर