आज का पंचांग, 9 मई 2021: वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को है रेवती नक्षत्र, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

9 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है, साथ ही दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान होता है। यहां जानिए रविवार के दिन का पंचांग।

Panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang muhurat aaj ka panchang 9 May 2021 today
9 मई का पंचांग, Aaj ka Panchang 9 May 2021 
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • इस शुभ समय में प्रारंभ कर सकते हैं कोई भी कार्य।

9 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज रेवती नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 9 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 मई 2021
दिवस रविवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 05:40 am
सूर्यास्त 06:56 pm
नक्षत्र

रेवती

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मीन 05:30 pm तक फिर मेष
करण गर
योग

प्रीति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 am से12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:45 pm से 07:08 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर