Janmashtami Ke Upay : जन्माष्टमी पर करें इनमें कोई एक उपाय, भगवान श्रीकृष्ण का खूब मिलेगा आशीर्वाद

Janmashtami Upay : जन्माष्टमी के दिन यदि आपको भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा चाहिए तो इस दिन उनकी पसंदीदा चीजों के जरूर अर्पित करें। इसमें मोरपंख से लेकर चांदी की बांसुरी तक शामिल है।

Janmashtami 2020 ke upay
Janmashtami 2020, जन्माष्टमी 2020 
मुख्य बातें
  • जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पसंदीदा चीजों को जरूर चढ़ाएं
  • मोरपंख और बांसुरी चढ़ाने भर से मिलेगी भगवान की कृपा
  • गाय-बछ़डे की पूजा जन्माष्टमी के दिन जरूर करनी चाहिए

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और उनके जन्मोत्सव पर ही जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन श्रीकृष्ण के भक्त व्रत और पूजा करने के साथ बड़े ही उत्साह के साथ झांकियां भी सजाते हैं। प्रेम लीला और वात्सल्य रूप से सजी ये झांकियां बेहद मनमोह होती हैं। ये झांकियां भक्तों के प्रेम का प्रदर्शन होती हैं। इन झांकियों में श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झलकियां मिलती हैं।

यदि जन्माष्टमी पर भक्त भगवान की विशेष कृपा और आशीर्वाद चाहते हैं, तो उन्हें इस विशेष दिन पर भगवान की किसी एक प्रिय चीज को जरूर समर्पित करना चाहिए। इस उपाय से उनके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा और श्रीकृष्ण की कृपा भी बनी रहेगी।

जन्माष्टमी पर करें कोई एक उपाय, मिलेगा भगवान आशीर्वाद

तुलसी दल प्रभु को जरूर चढ़ाएं

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में यदि तुलसी दल न चढ़ाया जाए तो वह पूजा अधूरी रहती है। इसलिए भगवान को तुलसी जरूर चढ़ाएं। साथ ही इस दिन तुलसी की माला से ही भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करना आपकी सारी मनोकामनाओं को पूरा कर देगा।

Breaking Of Tulsi Ke Patte In These Day And Time Is Inauspicious : Breaking Of Tulsi Ke Patte In These Day And Time ...

राखी का महत्व है बहुत

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ ही उनके बड़े भ्राता बलराम को राखी जरूर बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर ऐसी बनेगी की आपके हर संकट दूर हो जाएंगे। राखी बांधने से भक्त और भगवान के बीच एक अटूट बंधन बंध जाता है।

मोरपंख करें समर्पित

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय श्रृंगार है। मोरपंख के बिना भगवान कभी नहीं रहते, इसलिए यदि जन्माष्टमी पर आपने भगवान को उनके प्रिय चीज को समर्पित किया तो आपको उनका आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

शुक्रवार को मोर पंख रखने के फायदे - YouTube

पारिजात के फूल जरूर चढ़ाएं

पारिजात भगवान विष्णु को बेहद प्रिय माना गया है। देवी लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की पूजा में इन फूलों को यदि कोई चढ़ा दे तो भगवान की कृपा दृष्टी उसे जरूर मिलती है। पारिजात के फूल का धार्मिक महत्व भी बहुत है और यही कारण है कि इस जन्माष्टमी पर जरूर चढ़ना चाहिए।

Tree Which Lord Krishna Took From Paradise For His Wife Satyabhama Parijaat Tree Or Harshringar Flower | आज भी ...

चांदी की बांसुरी

भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख के बाद सबसे प्रिय चीज कुछ है तो वह है, बांसुरी। बांसुरी के बिना भगवान खुद को अधूरा मानते हैं। इसलिए यदि आप भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको जन्माष्टमी के दिन भगवान को चांदी की बांसुरी जरूर चढ़ानी चाहिए। छोटी सी इस बांसुरी को चढ़ाने के बाद आप जब भी किसी काम के लिए निकले अपने साथ रख लें। आपके हर काम पूर्ण हो जाएंगें।

शंख के जरिये चढ़ाएं दुग्ध

जन्माष्टमी के दिन यदि आप भगवान श्रीकृष्ण को शंख से दूग्धाभिषेक करें तो इससे आपके जीवन के कष्ट भी दूर होंगे और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। याद रखें दूध में गंगाजल जरूर मिश्रित करें।

अनाज और फल चढ़ाएं

जन्माष्टमी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार अनाज या फल करीबों को जरूर दान करें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा इन चीजों का भंडार रहेगा।

गृहस्थों के ऐश्वर्य में वृद्धि करती है गाय - cow increase the happiness of households

गाय-बछड़े की पूजा

गाय और बछड़े से भगवान का प्रेम सभी जानते हैं, इसलिए जन्माष्टमी पर दो काम जरूर करें। पहला गाय और बछड़े की पूजा करें और एक ऐसी तस्‍वीर पूजा घर में स्थापित करें जिमसें भगवान के साथ गाय और बछड़े भी हों। इनकी नियमित पूजा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में यदि इनमें से कोई एक चीज भी उन्हें अर्पित कर दी तो आपको उनकी कृपा जरूर प्राप्त होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर