Bonsai and Feng Shui: जानें घर में बोनसाई लगाना क्यों ला सकता है आपके जीवन में भूचाल

वास्तु टिप्‍स
Updated Dec 23, 2019 | 08:41 IST | Ritu

घर में पौधे लगाना सौंदर्य भी बढ़ाता है और स्वास्थ्य भी बेहतर करता है, लेकिन घर में कभी बोनसाई नहीं लगाना चाहिए। क्यों? आइए जानें।

Bonsai and Feng Shui
Bonsai and Feng Shui   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • घर में कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए
  • बोनसाई लगाने से घर का विकास रुक जाता है
  • सूखे और मुरझाए पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए

अगर आपको पेड़-पौधों को शौक है तो आपका ये शौक बेहद अच्छा है। हरियाली न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी ये बहुत अच्छा होता है। वास्तु शास्त्र में पेड़ लगाने के भी नियम तय हैं। पेड़-पौधे लगाने के स्थान भी तय हैं। वस्तु शास्त्र में पेड़ों को उनके साइज के अनुसार लगाना चाहिए। ठीक उसी तरह बोनसाई भी वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। 

ऐसा माना जाता है कि बोनसाई घर में नकारात्मकता को बढ़ाने वाला होता है। इतना ही नहीं ये घर के विकास को रोकता है। तो आइए जानें की वास्तुशास्त्र के अनुसार किस तरह के पौधे घर में न लगाएं :

घर में बोनसाई लगाने से पहले जान लें ये बात

  1. पौधे जहां सकारात्मकता लाते हैं वहीं कुछ पौधे नाकारात्मकता भी बढ़ाते हैं। घर या अपने ऑफिस में आपको नागफनी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाता है।
  2. बोनसाई देखने में भले ही खूबसूरत लगते हैं लेकिन उन्हें घर में लगाना घर के विकास को रोकने वाला होता है। इसे घर के बाहर आप लगा सकते हैं।
  3. बोनसाई यदि आप घर के अंदर लगाते हैं तो ये आपके धन हानि का कारण बनता है।
  4. कभी भी घर में कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ये संबंधों में खटास लाते हैं। वहीं जिन पेड़ से दूध निकलता हो उन्हें भी घर में न लगाएं क्योंकि ये आपके किस्मत को बिगाड़ने वाले होते हैं।
  5. अपने घर में कभी सूखे, मुरझाए , या सड़े हुए पेड़ पौधों को न रहने दें। इन्हें तुरंत हटा दें वरना ये नकारात्मकता को बढ़ाएंगे।

घर में पौधे लगाने से पहले आपको वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे आपके घर की सुख-समृद्धि जुड़ी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर