Janmashtami Bhajan by Jubin nautiyal: आत्मा को तृप्त कर देगा जुबिन नौटियाल की आवाज में यह कृष्ण भजन

आध्यात्म
Updated Aug 11, 2020 | 12:55 IST

Jubin nautiyal - janmashtami bhajan : टी- सीरीज ने जुबिन नौटियाल की आवाज में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक शानदार भजन 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' रिलीज किया है।

जन्माष्टमी यानी भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन हर घर में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत तरीके से पूजा - पाठ होता है और आज पूरा दिन उनके भक्ति रस से डूबे भजन हमें सुनने को मिलते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़े कई अहम संदेश द‍िए हैं। उनके हर भजन में आपको उनके सभी गुण अच्छी बातें सुनने और सीखने को मिलती हैं।

आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर टी-सीरीज ने देश के सुपरस्टार सिंगर जुबिन नौटियाल की आवाज में एक मनमोहक कृष्ण भजन 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' रिलीज किया है। यह भजन जुबिन नौटियाल की आवाज में जब आप सुनते हैं तो इसका हर एक बोल आपकी आत्मा को छू जाता है। भजन को लिखा है मुरली अग्रवाल जी ने और राज आशू ने इसे खूबसूरत संगीत दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर