Nag Panchami Rangoli: नाग देवता से आशीर्वाद के लिए नाग पंचमी पर घर में बनाएं रंगोली, देखें खूबसूरत ड‍िजाइन

आध्यात्म
Updated Aug 13, 2021 | 10:05 IST

Nag Panchami ki Rngoli : हिंदू पंचांग में सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी धूमधाम से मनाई जाती हैं। 2021 में भारत में नाग पंचमी 13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।

Nag Panchami Rangoli Design 2021: भारत देश में हर खुशी के अवसर पर रंगोली जरूर बनाई जाती है। रंगोली शुभ का प्रतीक माना जाता है। हिंदू संस्कृति में नाग पंचमी की पूजा बेहद शुभ पूजा मानी जाती है। ऐसी शुभ अवसर पर महिलाएं अक्सर घर में तरह-तरह की रंगोलियां बनाती हैं। घर में नाग पंचमी के दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। शास्त्रों के अनुसार नाग को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यताओं के अनुसार जिस घर में नाग देवता वास करते है, उस घर में दरिद्रता का वास नहीं होता है। नाग पंचमी हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।  2021 में नाग पंचमी 13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।

यदि आप भी नाग पंचमी की पूजा अर्चना करते हैं तो उस दिन अपने घर में रंगोली जरूर बनाएं। यहां आप रंगोली बनाने के खूबसूरत और आसान देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर