Vrischik Sankranti 2019: वृश्चिक संक्रांति से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, जानें कैसा गुजरेगा 1 महीना 

व्रत-त्‍यौहार
Updated Nov 17, 2019 | 06:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Impact on each rashi Vrischik Sankranti: सूर्य के किसी दूसरे राशि में आाने पर उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यहां जानें वृश्चिक संक्रांति पर प्रत्‍येक राशि पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा। 

Vrischik Sankranti 2019
Vrischik Sankranti 2019 
मुख्य बातें
  • सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं
  • वृश्चिक का स्वामी मंगल होता है
  • इस दिन गो दान का बहुत महत्व है

सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार जिस दिवस सूर्य एक राशि छोड़कर दूसरे में प्रवेश करते हैं वह तिथि उस राशि की संक्रांति होती है। सूर्य दिनांक 17 नवम्बर दिन रविवार को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। अतः 17 नवम्बर का दिन वृश्चिक संक्रांति होगा तथा एक माह इसी राशि में रहेंगे।

वृश्चिक संक्रांति को करें दान तथा पुण्य-

वृश्चिक का स्वामी मंगल होता है। इस दिन गेहूं तथा गुड़ का दान अवश्य करें। जो लोग किसी बीमारी से परेशान हैं वो अपने वजन के बराबर गेहूं दान करें तो उनका शारीरिक कष्ट कम होगा। इस दिन गो दान का बहुत महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करने से कई जन्मों के पापों का नाश होता है। इस पवित्र दिवस पर प्रातःकाल भगवान सूर्य की उपासना कर श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करना चाहिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Guru Kripa (@the_guru_kripa) on

 

वृश्चिक राशि में सूर्य का एक माह तक राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

1. मेष- सुख तथा समृद्धि आएगी। धार्मिक यात्रा होगी। घर के निर्माण संबंधी कार्य पूरे होने चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।
2. वृष- धन का आगमन होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
3. मिथुन- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान उन्नति करेगी। राजनीति में लाभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
4. कर्क- आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुके हर कई कार्य पूर्ण होंगे।भगवान शिव की उपासना करते रहें।
5. सिंह- बहुत दिन से चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी।धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें।
6. कन्या- स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। धन का निवेश जमीन  या मकान में होगा।कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
7. तुला- धन का व्यय होगा। गृह निर्माण संबंधी कार्य पूर्ण होगा। श्वांस के मरीज सावधानी बरतें। शिव उपासना करते रहें।
8. वृश्चिक- सूर्य इस राशि में रहते हुए इस राशि के जातकों को धन, सुख तथा समृद्धि प्रदान करेंगे। हनुमान जी की उपासना के साथ श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें।
9. धनु- छात्रों को बहुत लाभ होगा। सुखद यात्राएं होंगी। भगवान विष्णु की उपासना करें। गायत्री मंत्र का जप करें।
10. मकर- थोड़ा मानसिक कष्ट रहेगा जो हनुमान जी की उपासना से ठीक हो जाएगा। संतान की सफलता आपको हर्षित करेगी। सूर्य उपासना करते रहें।


11. कुम्भ- राजनीति से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे।हनुमान जी की पूजा करते रहें।
12. मीन- छात्र उन्नति करेंगे। किसी नए व्यवसाय के आरंभ करने की योजना फलीभूत होगी। गृह निर्माण होगा। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर