Commonwealth Games 2022: भारतीय बैडमिंटन टीम ने श्रीलंका को रौंदा, क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jul 30, 2022 | 16:52 IST

Indian Badminton team in Quarter Finals: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराया।

Lakshya Sen (Pic Courtesy - twitter)
लक्ष्‍य सेन (फोटो सौजन्‍य- ट्विटर) 
मुख्य बातें
  • भारतीय बैडमिंटन टीम ने श्रीलंका को हराया
  • भारतीय बैडमिंटन टीम ने क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की
  • भारतीय बैडमिंटन टीम को ऑस्‍ट्रेलिया से आखिरी लीग मैच खेलना है

बर्मिंघम: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराया।

पाकिस्तान को 5-0 से हराने के बाद भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके एक मैच बाकी रहते क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने मिश्रित युगल में सचिन डियास और टी हेंडाहेवा को 21-14, 21-9 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने कंधे की चोट से उबरने के बाद पहला मैच खेलते हुए निलुका करूणारत्ने को 21-18, 21-5 से शिकस्त दी। आकृषि कश्यप ने सुहासनी विदानागे को 21-3, 21-9 से हराया।

भारत पुरूष युगल और महिला युगल मैच भी खेलेगा। आखिरी लीग मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

अगली खबर