कोविड-19 महामारी के कारण 2020 विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप स्थगित

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Jun 06, 2020 | 17:17 IST

World Archery field Championship: प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केन्द्र है।

archery
आर्चरी 
मुख्य बातें
  • विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित
  • इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना थी प्रतियोगिता
  • सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है

लुसाने: अमेरिका के यांकटन में प्रस्तावित विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन इस साल सितंबर में यांकटन के एनएफएए तीरंदाजी केंद्र में होना था। यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केन्द्र है। इस स्थल ने विश्व युवा और विश्व इनडोर चैंपियनशिप की मेजबानी की है।

विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है। डब्ल्यूए ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से एक साल के स्थगन के खिलाफ फैसला किया। यांकटन में ही अगले साल विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन होना है।

डब्ल्यूए के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा, 'हम अफसोस है कि फील्ड चैंपियनशिप के आयोजन में काफी विलंब होगा लेकिन यह फैसला मौजूदा माहौल को देखते हुए किया गया है।'

अगली खबर