जियो का बेहतरीन ऑफर, मिलेगा 1076 जीबी डेटा, लेकिन इन्हें होगा इसका लाभ

Reliance Jio new offer : जियो लिंक सर्विस का इस्तेमाल कर हाई स्पीड के साथ 1076 जीबी तक डेटा का लाभ उठाएं।

jio relaince link service best offer, gives 1076 GB data
जियो का बेहतरीन ऑफर  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली : मोबाइल इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाने वाला रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के एक से बढ़कर एक ऑफर देती आ रही है। प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के अलावा JioLink सर्विस भी मुहैया करती है। जियोलिंक डिवाइस हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के लिए एक हॉटस्पॉट डिवाइस है। टेलीकॉम ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट  jio.com के अनुसार JioLink एक इनडोर 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट है। नियमित डेटा और वॉयस प्लान के अलावा, यह 699 रुपए, 2,099 रुपए और 4,199 रुपए के मासिक, तिमाही और छमाही आधार पर रिचार्ज प्लान देती है। ध्यान दें यह सिर्फ JioLink ग्राहकों के लिए ही है। इस सर्विस में 1076GB तक डेटा मिलता है। जिसकी बैलिडिटी 6 महीनों तक की है। 

जियो लिंक एक 4जी मॉडम है। यह जियो फाई हॉटस्पॉट डिवाइस से अलग है। कंपनी पहले जियो लिंक सर्विस केवल अपने कर्मचारियों को ही मुहैया करा रही थी। रिलायंस जियो 4जी सर्विस के लॉन्च होने के बाद अब जियो लिंक मॉडम की खास जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप के पास जियो लिंक मॉडम है तो रिर्चाज कराकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके लिए तीन रिचार्ज प्लान का ऑप्शन है। 699 रुपए में एक महीने, 2099 रुपए में तीन महीने और 4199 रुपए में 6 महीने वाले प्लान हैं।

699 रुपए वाला प्लान- इस मासिक प्लान के तहत, जियो प्रति दिन 5जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है उसके बाद स्पीड 64 Kbps तक होती जाती है। 16 जीबी का एक अतिरिक्त डेटा भी पैक भी मिलता है जो प्रति माह कुल 156 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए है, इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। हालांकि, यूजर्स को इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और फ्री एसएमएस की कमी खल सकती है।

2099 रुपए का प्लान- इस तिमाही प्लान के तहत जियो प्रति दिन 5जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। उसके बाद स्पीड कम होकर 64केबीपीएस हो जाती है। इस पैक के साथ 48जीबी का अतिरिक्त डेटा भी देता है जो कुल 538जीबी डेटा मिलता है। जिसकी वैलिडिटी 98 दिनों के लिए है। इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इस पैक में वॉइस कॉलिंग और एसएमएस लाभ नहीं मिलता है।

 4199 रुपए का प्लान- इस छमाही प्लान के तहत जियो प्रति दिन 5जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है जिसकी स्पीड कम होकर 64 Kbps तक हो जाती है। इस पैक में 96 जीबी का अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है जो कुल 1076 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 196 दिनों के लिए है। जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। हालांकि इसमें वॉइस कॉलिंग और एसएमएस लाभ प्रदान नहीं करता है।

अगली खबर