Alternative of Tiktok : कई भारतीय ऐप्स हैं टिकटॉक का विकल्प, देखें लिस्ट, करें यूज

Tiktok's Indian alternatives : चीन से साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार टिकटॉक समेत 59 चीन के ऐप्स के प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन देश में टिकटॉक के विकल्प के तौर पर कई भारतीय ऐप्स हैं।

Many Indian apps Roposo, Mitron, Chingari are TikTok alternatives, see list and uses
कई भारतीय ऐप्स हैं टिकटॉक का विकल्प (तस्वीर सौजन्य-Pixabay) 
मुख्य बातें
  • चीनी ऐप टिकटॉक भारत में बहुत अधिक पॉपुलर है
  • देश भर में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं
  • टिकटॉक के विकल्प के तौर पर भारत में कई ऐप हैं

TikTok banned in India: एक अप्रत्याशित घोषणा में, भारत सरकार ने सोमवार को टिकटॉक समेत 59 चीन के ऐप्स के प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सरकार ने कहा कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं।

 भारत में टिकटॉक बहुत अधिक पॉपुलर है। इसके देश भर में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। लेकिन अब देश में टिकटॉक के दिन खत्म हो गए हैं, तो आप कुछ ऐसे विकल्पों की तलाश कर सकते हैं उसी तरह वीडियो बनाकर ऐप पर अपलोड किया जा सकता है। नीचे कुछ ऐप के बारे में बताया गया है जिसके जरिए टिकटॉक जैसे आनंद ले सकते हैं।

आपके लिए टिकटॉक का विकल्प

रोपोसो (Roposo) : यह एक भारतीय वीडियो-शेयरिंग ऐप है जिसे एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों पर इंस्टॉल किया जा सकता है और पहले ही 50 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगाली, मलयालम, ओडिया और असमिया सहित 10 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। आप वीडियो फिल्टर, जीआईएफ स्टिकर, इफैक्ट, फिल्टर का यूज करके शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं या उन्हें एडिट  कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप शेयर कर सकते हैं।

मित्रों (Mintron) : यह भारत में बनाया गया एक और फ्री शॉर्ट वीडियो-मेकिंग ऐप है। यह लोगों को हल्के हास्य के विषय के साथ अपने इनोवेटिव वीडियो ऑनलाइन प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। आप अपना वीडियो बना सकते हैं। एडिट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं और साथ ही दुनिया भर के टॉप वीडियो की लाइब्रेरी के माध्यम से ब्राउज कर सकते हैं।

चिंगारी (Chingari): यह भी एक भारतीय ऐप है। आप वीडियो सर्च सकते हैं, फीड के माध्यम से ब्राउज कर सकते हैं, रचनात्मक वीडियो बना सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इसमें कूल फीचर है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। 

डबस्मैश (Dubsmash) : डबस्मैश, जिसने भारत में लिप-सिंकिंग वीडियो फॉर्मेट का चलन शुरू किया है, सबसे अच्छा टिकटॉक विकल्पों में से एक है। यह यूजर्स को उनकी पसंदीदा फिल्मों और गानों को लिप-सिंक करके सीन बनाने का मौका देता है।

इंस्टाग्राम (Instagram) : हम सभी वर्षों से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब शायद इस समय क्रिएटिव रूप से शॉर्ट वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए अपने एडिटिंग टूल का उपयोग कर सकते हैं।


 

अगली खबर