मूर्ति के नीचे मजदूरों को मिला 130 साल पुराना बॉक्स, खोलते ही खुली रह गई सबकी आंखें

Ajab Gajab News: कुछ मजदूर कॉन्फेडरेट जनरल की एक प्रतिमा के पेडस्टल को तोड़ रहे थे। उसी वक्त मूर्ति के नीचे उन्हें एक तांबे का बॉक्स का मिला। बॉक्स को देखकर मजदूर हैरान रह गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बॉक्स को तकरीबन 130 साल पहले दफनाया गया था।

130 years old box found During Digging Statue in America
मूर्ति के नीचे मिला तांबे का बॉक्स  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • खुदाई के दौरान मजूदरों को मिला तांबे का बॉक्स
  • वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया
  • टाइम कैप्सूल में गृह युद्ध की यादगार चीजें और लिंकन की तस्वीर मिली

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां कब क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां कुछ मजदूरोंम को काम के दौरान एक मूर्ति के नीचे से 130 साल पुराना बॉक्स मिला है, जिसकी सच्चाई जानकर लोग हैरान रह गए। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

जानकारी के मुताबिक,  कुछ मजदूर कॉन्फेडरेट जनरल की एक प्रतिमा के पेडस्टल को तोड़ रहे थे। उसी वक्त मूर्ति के नीचे उन्हें एक तांबे का बॉक्स का मिला। बॉक्स को देखकर मजदूर हैरान रह गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बॉक्स को तकरीबन 130 साल पहले दफनाया गया था। वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हो सकता है यह 'टाइम कैप्सूल' है, जिसकी हर कोई तलाश कर रहा था। एक लेख के अनुसार, जनरल रॉबर्ट ई ली की प्रतिमा के नीचे  छिपे टाइम कैप्सूल में गृह युद्ध की यादगार चीजें और लिंकन की तस्वीर पड़ी मिली। इसके अलावा उसमें बटन, बुलेट, कॉन्फेडरेट करेंसी, मैप्स जैसे कई अवशेष भी थे।

1890 में हुआ था मूर्ति का निर्माण

रिपोर्ट के अनुसार, यह कैप्सूल ली की कांस्य घुड़सवारी की मूर्ति के नीचे था। इसका निर्माण 1890 में किया गया था। कहा यह भी जा रहा है कि इस स्मारक को नस्लीय अन्याय के प्रतीक के रूप में देखा गया था। फिलहाल, इस बॉक्स के बारे में और छानबीन की जा रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। 

अगली खबर