लाल अंडरवियर से लेकर दिन में 12 बार खाने तक, नए साल के स्वागत की अजीबोगरीब परंपरा

New Year Traditions: हर बार नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। लोगों ने नए साल की जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाने की अलग-अलग परंपरा है।

From red underwear to eating 12 meals a day, the strange tradition of welcoming the new year
नए साल पर अजीबोगरी परंपरा 
मुख्य बातें
  • नए साल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं
  • दुनिया में नए साल का जश्न मनाने की अलग-अलग परंपरा है
  • कहीं लोग लाल रंग का अंडरवियर पहनते हैं, तो कहीं प्लेट तोड़ते हैं

Happy New Year 2022: साल 2021 खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। आलम ये है कि हर कोई नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि, हर बार नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। लोगों ने नए साल की जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाने की अलग-अलग परंपरा है। कहीं लोग नए साल 'लाल अंडरवियर'  पहनते हैं। तो कहीं लोग दिन में 12 बार खाना खाते हैं। तो आइए, आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में...

1. आमतौर पर नए साल पर आप पूजा-पाठ करते हैं या फिर पार्टी करते हैं। लेकिन, इटली में नए साल पर लाल रंग का खासा महत्व है। नए साल से पूर्व संध्या पर इटली में लोग लाल रंग का अंडरवियर पहनते हैं। क्योंकि, इसे सौभाग्य और अच्छाई का रंग माना जाता है। लोगों का मानना है कि नए साल पर लाल रंग का अंडरवियर पहनने से समृद्धि और खुशियां आती हैं। 

2. डेनमार्क में तो काफी अजीबोगरी परंपरा है। नए साल की पूर्व संध्या पर यहां के लोग खाने की प्लेट तोड़ते हैं और उसे दरवाजे के सामने फेंक देते हैं। लोगों का मानना है कि अगर आप नए साल घर के दरवाजे पर प्लेट तोड़ते हैं तो आपकी किस्मत अच्छी होगी। इतना ही नहीं लोग एक-दूसरे के घरों के आगे भी प्लेट तोड़कर जाते हैं। लोग इसे अच्छी कामना मानते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिसके घर के आगे जितने प्लेट टूटते हैं लोग मानते हैं कि उसका नया साल उतना ही अच्छा जाएगा। 

3. इस्टोनिया में नए साल की पूर्व संध्या पर खाने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि नए साल से पहले वाले दिन लोग कम से कम सात बार खाना खाने की जरूर कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 12 बार खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग 12 बार खाना खाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनका पूरा साल अच्छा जाएगा। 

4. स्पेन में नए साल पर अंगूर खाने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि नए साल के पहले मिनट में अगर कोई 12 अंगूर का दाना खा लेता है, तो उसका पूरा साल अच्छा गुजरेगा।

5. मेक्सिकों में नए साल पर लोग खाली सूटकेस लेकर घूमते हैं। तिजूआना शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर लोग खाली सूटकेस लेकर घूमते हैं। लोगों का मानना है कि खाली सूटकेस लेकर घूमने से समृद्धि आती है। साथ ही एडवेंचर और ट्रेवल भी जिंदगी में लेकर आता है।  

अगली खबर