ढलान से सरकते हुए पानी में जा गिरा मगरमच्छ, वायरल हुआ VIDEO

Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ का वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। लोग इस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Crocodile Video
Video Grab  

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मरीजों की पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एहतियातन तीसरी बार लॉकडाउन की  घोषणा कर दी जो 4 मई से शुरू होगा। यह कदम कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए उठाया गया है। लॉकडाउन बढ़ाने के साथ ही लोग पहले से सोचने लगने हैं कि जब यह लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तो वे क्या करेंगे? भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी परवीन कासवान ने भी कुछ इसी तरह की भावना का इजहार एक दिलचस्प वीडियो जरिए किया है। कासवान ने एक मगरमच्छ का वीडियो है, जिसमें लॉकडाउन के बाद की भावना को दर्शाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ढलान से सीधे पानी में गया मगरमच्छ

कासवान ने मगरमच्छ का यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पर शेयर किया है। यह वीडियो पुराना है जिसमें एक मगरमच्छ पानी में ढलान से सरकता हुआ नीचा आता है। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन लिखा, 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद मैं बाहर निकल रहा हूं।' कासवान के मुताबिक, उन्हें व्हाट्सएप के जरिए यह वीडियो मिला। क्लिप में एक मगरमच्छ ढलान से सीधे पानी में जाता हुआ दिख रहा है। वीडियो मोरक्को के एक चिड़ियाघर का है। सोशल मीडिया यूजर्स को को वीडियो पसंद था, लेकिन उन्हें कासवान का कैप्शन अधिक भाया। अब तक इस वीडियो को ट्विटर पर 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 

दो हफ्तों के लिए बढ़ा लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। तीन मई को खत्म होने वाला दूसर चरण का लॉकडाउन अब दो हफ्तों तक और जारी रहेगा। हालांकि, इस लॉकडाउन में वर्गीकरण के आधार पर कुछ छूट भी दी गई है। जोखिम के आधार पर जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा गया है। ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दी गई है। किसी जिले को तब ग्रीन जोन समझा जाएगा जब वहां अबतक या 21 दिनों के अदंर कोई सत्यापित मामला नहीं सामने आया हो। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 130 रेड, 284 ओरेंज और 319 ग्रीन जोन हैं।


 

अगली खबर