OMG: यहां बकरे को बनाया जाता है राजा, शहर की सबसे हसीन लड़की बनती है रानी और फिर..

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 22, 2022 | 18:54 IST

Pluck Fair of Ireland:

goat
आयरलैंड का विचित्र त्योहार  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • आयरलैंड में मनाया जाता है सबसे विचित्र त्योहार
  • त्योहार में बकरे को बनाया जाता है राजा
  • सबसे सुंदर लड़की बनती है महारानी

Pluck Fair of Ireland: दुनिया के अलग-अलग देश में बहुत सारी अजीबोगरीब परंपराएं निभाई जाती हैं। इसके साथ ही दुनिया के कई कोनों में विभिन्न तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। कुछ त्योहार बहुत ही विचित्र होते हैं। ऐसा ही एक विचित्र त्योहार आयरलैंड में मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान बहुत ही अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि त्योहार के दौरान शहर की बागडोर एक बकरे के हाथ में दे दी जाती है और उसे यहां का राजा बना दिया जाता है। 

शहर की सबसे सुंदर लड़की बनती है महारानी

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस त्योहार के दौरान बकरे की रानी कोई बकरी नहीं बल्कि शहर की सबसे खूबसूरत लड़की बनती है। बता दें कि आयरलैंड में जुलाई के आखिरी सप्ताह से लेकर अगस्त के पहले हफ्ते के बीच हर साल एक विचित्र त्योहार मनाया जाता है। इसे 'प्लक फेयर' के नाम से जानते हैं। प्लक फेयर तीन दिन तक मनाया जाता है। इसी तीन दिन के लिए एक बकरे को शहर का राजा बनाकर उसे राजगद्दी सौंप दी जाती है। जब मेला होता है तो उसे मुकुट पहनाया जाता है। त्योहार में हिस्सा लेने के लिए लाखों पर्यटक हर साल आते हैं।

ये भी पढ़ें- परिवार को बचाने के लिए भीषण आग में कूद गया घोड़ा, वापस लौटने का Video रुला देगा आपको

बकरा राजा को मिलती हैं ये सुविधाएं

इस त्योहार के दौरान जिस भी बकरे को यहां का राजा बनाया जाता है। उसे तीन दिनों तक कई सुविधाएं मिलती हैं। राजा को खाने में महंगे पेड़ की टहनी खिलाई जाती है। इसके अलावा खाने में पत्तागोभी भी दी जाती है। साथ ही हमेशा के लिए पानी की सुविधा प्रदान की जाती है। जब तीन दिन बाद मेला खत्म हो जाता है, तो उसे सत्ता से बेदखल करके पहाड़ियों में भेज दिया जाता है। 17वीं शताब्दी से इस त्योहार के मनाने की शुरुआत हुई है। 

राजा जी की निकाली जाती है झांकी

'प्लक फेयर' को आयरलैंड का सबसे पुराना त्योहार माना जाता है। इस त्योहार के लिए सबसे अहम बकरा ही होता है। एक जंगली पहाड़ी बकरे को ढूंढकर लाया जाता है। उसे 'किंग पक' की उपाधि देकर उसका राजतिलक किया जाता है और फिर नए महाराज की झांकी निकाली जाती है। झांकी में राजा के लिए एक महारानी का भी चुनाव किया जाता है। महारानी के तौर पर शहर की सबसे सुंदर लड़की का चुनाव किया जाता है।

अगली खबर