Viral Video: इसे कहते हैं भाईचारा! दिल जीत लेगा जानवरों का ये मजेदार वीडियो, बार-बार देख रहे लोग

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, जिस तरह एक साथ कई जानवर चारा खा रहे हैं उसने लोगों को दंग कर दिया है।

Animal Viral Video Many Animals Eat Together Heart touching Viral video in hindi
जानवरों का जबरदस्त अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिल जीत लेगा जानवरों का ये अंदाज
  • एक साथ खाना खा रहे हैं कई जानवर
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अक्सर आपने लोगों कहते सुना होगा या फिर देखा होगा कि वाह क्या भाईचारा है? मसलन आपस में कितना प्रेम है। बिना लड़ाई-झगड़े किए चीजों को आपस में मिल बांटकर लेना और देना, साथ में मिलजुलकर रहना इसे ही भाईचारा कहा जाता है। यह कथन ज्यादातर इंसानों पर लागू होता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर जानवरों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं इनके बीच किस तरह का 'भाईचारा' है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं।

वैसे आपने ज्यादातर जानवरों को चीजों के लिए आपस में लड़ते-झगड़ते देखा होगा। कई बार तो खाने के लिए जानवर एक-दूसरे का शिकार तक करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप कुछ अलग फील करेंगे। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह से जानवर आपस में चारा खा रहे हैं, उसने लोगों का दिल जिता है। वीडियो देख सकते हैं एक साथ अलग-अलग तरह कई जानवर हैं कछुआ, बकरी, गधा, बछड़ा, भेड़ के साथ-साथ कई और जानवर आपस में बड़े प्यार से खाना खा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि खाने के दौरान ना तो कोई किसी को डिस्टर्ब कर रहा है और ना ही किसी का कोई खाना छीन रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला वीडियो

वीडियो देखने के बाद आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह गदगद हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'animalsventure' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर