Viral Video: 'बचपन का प्यार' के बाद सहदेव का एक और धमाकेदार गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bachpan Ka Pyar Viral Boy Sahdev: सोशल मीडिया पर सहदेव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उसका नया गाया लोगों को पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

bachpan ka pyar viral boy sahdev ka naya gana viral video in hindi
सहदेव का एक और धमाका...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुर्खियों में एक बार फिर सहदेव
  • 'बचपन का प्यार' के बाद सहदेव का एक और धमाका
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

'बचपन का प्यार' गाना गाने वाला सहदेव एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सहदेव का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने 'बेला चाऊ' गाना गाया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग सहदेव की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि सोशल मीडिया के आ जाने से कब, किसकी बदल जाए कोई नहीं जानता? कई लोग रातोंरात इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्टार बन गए हैं और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। चाहे वह रानू मंडल हो, जैक्सन बाबा हो या फिर सहदेव। ये ऐसे नाम हैं जो सोशल मीडिया के सहारे अचानक से चमक गए। लोगों ने इनके वीडियो को काफी पसंद किए और जमकर तारीफ भी की। कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव ने काफी अलग अंदाज में 'बचपन का प्यार भूल जाना नहीं' गाना गाया था। सहदेव का यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने उसके वीडियो को काफी पसंद किए। सहदेव की पॉपुलैरिटी इतनी हो गई सिंगर बादशाह ने भी उसे बुलाया। एक समय ऐसा हो गया जब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सहदेव का वीडियो ही नजर आ रहा था। वहीं, एक बार फिर सहदेव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है। लेकिन, इस वीडियो में सहदेव ने बेला चाऊ गाना गाया है। देखें वीडियो...

सहदेव का एक और धमाका...

...तो कैसा लगा सहदेव का यह नया अंदाज। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है और लोग एक बार फिर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और सहदेव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग उसका मजाक उड़ाते हुए उससे मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हर बार एक जैसा माहौल नहीं बनता है। हर बार 'दिवाली' नहीं मनती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों तक देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। 

अगली खबर