Viral Video: सबके सामने दूल्हा करने लगा ऐसी हरकत, फिर दुल्हन ने जो किया उसे देख दंग रह जाएंगे

Dulha Dulhan Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video Dulha dulhan funny dance video viral in hindi people loved it
दूल्हा-दुल्हन ने तो कहर बरपा दिया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का जबरदस्त वीडियो
  • दोनों ने मचाया ऐसा धमाल देखकर दंग रह गए लोग
  • वीडियो देख जमकर लगाएंगे ठहाके

Dulha Dulhan Viral Dance Video: हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास, सबसे अलग और यादगार बनाना चाहते हैं। कई बार तो लोग ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। वहीं, कुछ कपल तो लोगों के दिलों पर छाप तक छोड़ जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं और यूजर्स इन वीडियो पर जमकर चटकारे लेते हैं। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन जिस अंदाज में डांस करते हुए मौज ले रहे हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। इतना ही नहीं खुद दूल्हा-दुल्हन भी काफी मुस्कुरा रहे हैं। 

शादियों में दूल्हा-दुल्हन से लेकर मेहमानों तक सब एंजॉय करना चाहते हैं। इसके लिए कई बार लोग ऐसी हरकत तक कर देते हैं, जिसे देखकर दूसरे दंग रह जाते हैं। इनमें कई बार दूल्हा-दुल्हन ही माहौल बना देते हैं। तो कई बार दोस्त-यार या फिर मेहमान महफिल लूट ले जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खुद 'गदर' मचा रहे हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन दोनों काफी एनर्जी में हैं। वहीं, हर तरफ लोग मौजूद हैं। मौका पाते ही दूल्हा जोश में आ जाता है और अजीबोगरीब स्टाइल में डांस शुरू कर देता है। पहले तो लोग दूल्हे का अंदाज देखकर घबरा जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। लेकिन, कुछ ही पल दुल्हन जिस तरह से माहौल बनाती है उसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। क्योंकि, दुल्हन का अंदाज तो वाकई में निराला है। इतना ही नहीं लोग पूरे मामले को कैमरे में कैद करने लगते हैं। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन ने तो मौज करा दी...

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को थोड़ी हैरानी भी हो रही है और मजा भी आ रहा है। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और मजेदार वीडियो पर मजे लेते हुए यूजर्स चटकादार कमेंट कर रहे हैं। 

अगली खबर