Viral: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है सड़क पर भीख मांगने वाली ये महिला, सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप

वायरल वीडियो बनारस के अस्सी घाट का है। वीडियो के अनुसार, महिला का नाम स्वाति है और भीख मांगकर वह अपना गुजारा कर रही है। पहले तो लोगों को लगा कि यह कोई आम महिला है, लेकिन जब उससे बात की गई तो वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी।

Beggar woman Speak Fluent English in Varanasi Video Goes Viral
महिला का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • सड़क किनारे बैठी इस महिला ने किया लोगों को हैरान
  • जबरदस्त अंग्रेजी बोलती है भीख मांगने वाली ये महिला
  • सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे बैठकर पर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए नजर आ रही है। महिला का अंदाज देककर जहां लोग उससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, उसकी हालत और सच्चाई जानकर लोग दंग भी हैं। क्योंकि, यह महिला कम्प्यूटर साइंट से ग्रेजुएट है। अब इस महिला का वीडियो छाया हुआ है और लोगों से मदद करने की अपील की जा रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बनारस के अस्सी घाट का है। वीडियो के अनुसार, महिला का नाम स्वाति है और भीख मांगकर वह अपना गुजारा कर रही है। पहले तो लोगों को लगा कि यह कोई आम महिला है, लेकिन जब उससे बात की गई तो वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला अंग्रेजी में अपने बारे में बता रही है। वो कहती है कि उसने दक्षिण भारत से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट की है। उसका नाम स्वाति है और वह अस्सी घाट पर रहती है। वह शरीर के दाएं हिस्से से पैरलाइज्ड है। मजबूरन पेट भरने के लिए वह भीख मांगती है। देखें वीडियो...

महिला ने जीता लोगों का दिल

महिला के साथ आखिर क्या हुआ जिसके कारण वह इस तरह की जिंदगी जीने को मजबूर है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। स्वाति का ये भी कहना है कि लाइफ में सबकुछ सही नहीं चल रहा था। बच्चे के जन्म के बाद उनके शरीर के दाहिने हिस्से को लकवा मार गया था। वो फिर सड़कों पर रहने को मजबूर हो गई। महिला का ये भी कहना है कि लोग सोचते हैं कि वह मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन ऐसा नहीं है। वह लोगों से मांग कर रही है कि उसे कोई नौकरी दिला दे, जिससे वह एक बेहतर जीवन बिता सके। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को हजारों-लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

अगली खबर