ट्रेन में चढ़ते हुए फिसल गई महिला, इस तरह रेलवे कर्मचारी ने बचाई जान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, महिला का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी। वहीं, दूर बैठे RPF कर्मचारी की नजर उस महिला पर पड़ी तो उसने बिना देरी किए महिला को बचा लिया।

Passenger Fell From Train RPF Employee Save Life Watch Shocking Viral Video
हैरान करने वाला है वीडियो...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ट्रेन में चढ़ते हुए गिर पड़ी महिला
  • RPF कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे को लेकर भी कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के रोंगटे खड़े होते हैं। क्योंकि, कई बार ट्रेन पर चढ़ते हुए लोगों के साथ खतरनाक घटना घट जाती है। हालांकि, लोगों को अक्सर सावधान रहने की हिदायत भी दी जाती है। इसके बावजूद किसी ना किसी हादसे में लोगों की जान चली जाती है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ट्रेन पर चढ़ रही होती है, लेकिन अचानक वह फिसल कर गिर पड़ी। हालांकि, महिला की किस्मत अच्छी थी कि समय रहते उसे बचा लिया गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, महिला का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ी। वहीं, दूर बैठे RPF कर्मचारी की नजर उस महिला पर पड़ी तो उसने बिना देरी किए महिला को बचा लिया। सेंट्रल रेलवे ने इस खतरनाक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भायखला रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर  40 वर्षीय महिला चलती लोकल ट्रेन में चढने का प्रयास कर रही थी। लेकिन, संतुलन बिगड़ने के कारण  वह ट्रेन से गिर पड़ी। स्टेशन पर तैनात ऑन ड्यूटी महिला रेलवे कर्मचारी सपना गोलकर द्वारा उक्त महिला यात्री की जान बजाकर सराहनीय कार्य किया गया'। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया। इस वायरल वीडियो को अब तक  10 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि, पांच सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं। 

अगली खबर