Viral: महिला ने साड़ी में दिखाया ऐसा कमाल, वीडियो देख लोगों को आंखों पर नहीं हो रहा यकीन

Dance Viral Video: एक महिला ने साड़ी में ऐसा डांस किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

Bengali Woman performs backflip during dance Video Goes Viral on social media
साड़ी में महिला का जबरदस्त कमाल...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महिला ने डांस से मचाया धमाल
  • साड़ी में ब्लैक फ्लिप देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

Dance Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया (Social media) के जमाने में इन टैलेंट को निखरने का काफी मौका मिल रहा है। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे कमाल दिखाते हैं, जिस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक बंगाली महिला ने साड़ी में ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आलम ये है कि लोग उस महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाला मचा रहा है। 

भारत में साड़ी की गिनती ट्रेडिशनल ड्रेस में होती है। इसे पहनना काफी कठिन है और पहनकर इसे संभालना और भी ज्यादा कठिन है। कई महिलाएं तो साड़ी पहनकर ठीक से चल भी नहीं पाती हैं। लेकिन, इस महिला को देखकर ऐसा तो नहीं लगता है। क्योंकि, साड़ी में ये महिला तो जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रही है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं 'मुझे नौलखा मंगवा दे रे ओ संइया दीवाने' गाने पर डांस कर रही है। इतना ही नहीं हैरानी की बात ये है कि डांस के दौरान जिस तरह से वो ब्लैक फ्लिप मार रही है उसने सबको चौंका दिया। इस दौरान जिस तरह से उसने बैलेंस बनाया वो तारीफ के काबिल है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mili Sarkar (@milisarkar72)

ये भी पढ़ें -  Shocking: खतरनाक सांप को अचानक किस करने लगी लड़की, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

डांस से महिला ने मचाया तहलका

वीडियो देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। बताया जा रहा है कि इस महिला का नाम मिली सरकार है और मूलरूप से वो पश्चिम बंगाल के रायगंज की रहने वाली हैं। मिली डांसर के साथ-साथ जिमनास्ट भी हैं। मिली को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आलम ये है कि मिली का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। हजारों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और तारीफ करते हुए यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यहां आपको बता दें कि मिली करीब दो लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 

अगली खबर