Video: किटी पार्टी में शामिल हुई भाभियों ने फॉलो किया 'काला चश्मा' ट्रेंड, एक ने तो गर्दा ही उड़ा दिया

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 27, 2022 | 12:45 IST

Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियोंं ने पिछले दिनों 'काला चश्मा' ट्रेंड पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हलचल ही मचा दी थी। अब कुछ भाभियों और आंटियों ने इस ट्रेंड पर वीडियो बनाया है।

dance
भाभियों का डांस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • किटी पार्टी में पहुंची थीं भाभियां
  • अपने डांस से उड़ा दिया गर्दा
  • फॉलो किया काला चश्मा ट्रेंड

Dance Video: सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से 'काला चश्मा' ट्रेंड चल रहा है। हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। जिसे देखो वही इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियोंं ने पिछले दिनों इस ट्रेंड पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर हलचल ही मचा दी थी। अब कुछ भाभियों और आंटियों ने इस ट्रेंड पर वीडियो बनाया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

किटी पार्टी में शामिल हुई महिलाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं किटी पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान पार्टी में 'काला चश्मा' गाना बजने लगता है। जैसे ही यह गाना बजता है, महिलाएं इस पर जमकर डांस करने लगती हैं। इस दौरान एक भाभी फ्लोर पर कूदकर डांस करती दिखाई देती हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। वीडियो में सारी महिलाएं ‘काला चश्मा’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो- 

महिलाओं ने डांस से उड़ा दिया गर्दा

आप देख सकते हैं कि महिलाएं इस पार्टी में जमकर डांस करती हैं और खूब सारी मस्ती करती हैं। देखा जा सकता है कि म्यूजिक बजते ही सारी महिलाएंं फ्लोर पर कूद जाती हैं। इसके बाद जमकर मस्ती करती हैं। आप देख सकते हैं कि जिसे जैसा डांस आता है, वह वैसा डांस करता नजर आता है। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है।

अगली खबर