Viral: 'दिल दा मामला है दिलबर...' AAP ने भगवंत मान, सिद्धू, कांग्रेस को लेकर शेयर किया स्पूफ वीडियो

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मान के नाम का ऐलान खुद AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने किया है। केजरीवाल ने जैसे ही भगवंत मान के नाम का ऐलान किया पंजाब यूथ कांग्रेस ने मजे लेते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में भगवंत मान को 'पेगवंत मान' बताया गया है। वीडियो में कई मजेदार क्लिप्स जोड़े गए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया है।

Bhagwant Mann gets Punjab CM chair as Charanjit Channi Navjot Sidhu fight each other in Aap Spoof Viral Video
AAP ने शेयर किया मजेदार वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज
  • 'आप' और कांग्रेस के बीच सोशल वॉर
  • आम आदमी पार्टी ने शेयर किया मजेदार स्पूफ वीडियो

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022) को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पार्टी बीच लगातार नोंकझोक जारी है। आलम ये है कि दोनों पार्टियों के बीच सोशल वॉर लगातार जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर एक स्पूफ वीडियो शेयर किया है। जिसमें सीएम पद को लेकर कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ा गया है। अब यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मान के नाम का ऐलान खुद AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने किया है। केजरीवाल ने जैसे ही भगवंत मान के नाम का ऐलान किया पंजाब यूथ कांग्रेस ने मजे लेते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में भगवंत मान को 'पेगवंत मान' बताया गया है। वीडियो में कई मजेदार क्लिप्स जोड़े गए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया है। 

ये भी पढ़ें - Video: अचानक ट्रेन के सामने शख्स ने महिला को दिया धक्का, 'चमत्कार' देख रह जाएंगे दंग

आप-कांग्रेस के बीच सोशल वॉर

AAP ने एक स्पूफ वीडियो के जरिए कांग्रेस के भीतर मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवारी को लेकर खींचतान का मजाक बनाया है। वीडियो में आप ने दिखाया कि किस तरह मुख्यमंत्री पद को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच झगड़ा हो रहा है। इतना ही नहीं आखिर में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह सीएम की कुर्सी भगवंत मान के पास जा रही है। गौरतलब है कि 48 साल के मान संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और AAP की पंजाब यूनिट के चीफ हैं। वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग 'दिल दा मामला है दिलबर...' का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आप भी इस वीडियो को देखें और इस पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर