अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर ...लड़का-लड़की कर रहे थे ऐसा काम, 16 सेकेंड का वीडियो मचा रहा धमाल

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रात के अंधेरे में सड़क पर मस्ती में डांस कर रहे थे।

Boy Girl Dance on Road in The Night Video Goes Viral on Social Media
लड़का-लड़की ने डांस से मचाया धमाल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अंधेरे में सड़क पर डांस से धमाल रहे थे लड़का-लड़की
  • दोनों का अंदाज देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, कौन सा मामला छा जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले तो लोगों का दिल जीत लेते हैं और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जोड़े की तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि, अंधेरी रातों में एक सुनसान सड़क पर लड़का-लड़की जिस अंदाज में डांस कर रहे हैं उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 

इस वीडियो (Trending Video) को कहां शूट किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, ये वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़का-लड़की रात में स्ट्रीट लाइट के नीचे सड़क पर डांस कर रहे हैं। दोनों बेफिक्र होकर डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अच्छी तरह से इसे कोरियोग्राफ किया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो को ऊंचाई से शूट किया गया है। हो सकता है जोड़े को अंदाजा भी ना हो कि उन्हें कैमरे में कैद किया जा रहा है। तो पहले ये क्यूट वीडियो देखें...

ये भी पढ़ें -  Video: शख्स के ऊपर से इस तरह गुजर गई ट्रेन, कुछ ही पल बाद हुआ ऐसा चमत्कार देखते रह गए लोग

सोशल मीडिया पर छाया क्यूट वीडियो

वीडियो में दोनों का अंदाज देखकर आपका दिल भी बाग-बाग हो गया होगा। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@prernadaga21' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब ढाई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, 12 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। जबकि, 15 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि हो सकता है ये इंस्टाग्राम रील बना रहे हों। जबकि, कुछ का कहना है कि किसी इवेंट के लिए प्रैक्टिस कर रहे हों। सच्चाई जो भी हो लेकिन 16 सेकेंड का ये वीडियो धमाल मचा रहा है। 


 

अगली खबर