इंसान या रबड़! छोटे बच्चे का करतब देख भौचक्के रह गए लोग, Video Viral

Boy Stunt Video: सोशल मीडिया पर बच्चे का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, बच्चे ने जिस तरह का करतब दिखाया है उस पर लोगों को 'यकीन' नहीं हो रहा है।

Boy Stunt Video Little Boy Doing Amazing stunt viral video in hindi
बच्चे ने तो धमाल मचा दिया भाई... 
मुख्य बातें
  • बच्चे ने दिखाया कमाल का करतब
  • स्टंट देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Boy Stunt Video: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में टैलेंट कूट-कूट भरा है। हालांकि, किसी का टैलेंट सामने आ पाता है। जबकि, कईयों को मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन, सोशल मीडिया के आ जाने से कई लोगों की किस्मत बदल गई है। इस प्लेटफॉर्म के सहारे कई लोगों टैलेंट को निखारने में कामयाब हो पाए हैं। इसी कड़ी में एक बच्चे का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। क्योंकि, बच्चे ने ऐसा करतब दिखाया जिसे देखकर लोगो में सोच पड़ गए कि ये इंसान है या फिर 'रबड़'। अब इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।

आमतौर पर जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं। उस उम्र में एक बच्चा हैरतअंगेज करतब कर धमाल मचा रहा है। हो सकता है आपक इस बात पर यकीन ना हो रहा हो। लेकिन, वीडियो देखने के बाद आपक भ्रम दूर हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक छोटा बच्चा पैर को बिना हिलाए पीछे की ओर झुक जाता है और फिर स्विप मारते हुए उठ खड़ा होता है। बच्चा जिस तरह से स्लाइड कर रहा है उसने लोगों को चकित कर दिया। कईयों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र में बच्चा ऐसा कैसे कर रहा है? देखें वीडियो...

बच्चे का हैरतअंगेज कारनामा

वीडियो देखकर रह गए ना हैरान? जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। हालांकि, लोगों को बच्चे का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उसका वीडियो वायरल होने लगा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस शानदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बच्चे की तारीफ करते हुए काफी शानदार कमेंट कर रहे हैं। तो इस बच्चे को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर