खुद को कोठी का मालिक बताकर बनाई गर्लफ्रेंड, जब प्रेमिका पहुंची बॉयफ्रेंड के घर तो हिल गई बेचारी; देखें VIDEO

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 25, 2022 | 13:31 IST

Girlfriend Boyfriend Video: एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से इतना बड़ा झूठ बोल दिया। जिसके बारे में जानकर प्रेमिका हिल गई। इसके बाद उसे बहुत जोर का गुस्सा आया, लेकिन वह कुछ भी न कर सकी।

ladki
प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • लड़की को झूठ बोलकर बनाया अपनी गर्लफ्रेंड
  • जब प्रेमी से मिलने घर पहुंची तो हिल गई लड़की

Girlfriend Boyfriend Video: आजकल कई खबरें सुनने को मिलती हैं कि गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड से चीटिंग की और बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से चीटिंग की। ज्यादातर चीटिंग फोन पर किसी और से बात करने को लेकर होती है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से थोड़ा बहुत झूठ बोल देते हैं। मगर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से इतना बड़ा झूठ बोल दिया। जिसके बारे में जानकर प्रेमिका हिल गई। इसके बाद उसे बहुत जोर का गुस्सा आया, लेकिन वह कुछ भी न कर सकी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां आपको एक तरफ थोड़ा मजा आएगा तो वहीं प्रेमी के झूठ पर आप चौंक भी जाएंगे। इन दोनों की बात सुनकर लोगों को मजा भी आ रहा है। दरअसल, लड़के ने एक लड़की को यह बोलकर अपनी गर्लफ्रेंड बनाया था कि उसके पास कोठी है। उसने अपना नाम भी लड़की से गलत बताया था। इसके बाद एक दिन अचानक लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। देखें वीडियो- 

प्रेमी के घर पहुंचकर शॉक्ड रह गई प्रेमिका

प्रेमिका जब प्रेमी के घर पहुंची तो वह हैरान रह गई। लड़के ने उसे बताया था कि वह बहुत अमीर है, लेकिन जब लड़की उसके घर पहुंची तो उसने देखा कि वह ईंट-भट्ठे के पास बैठा है। जबकि उसने पहले से बताया था कि वह बहुत अमीर है और आलीशान कोठी का मालिक है। जब प्रेमिका उससे मिलने पहुंची तो वह बेचारी अंदर तक हिल गई। लड़की अपने प्रेमी की कोठी ढूंढते-ढूंढते ईंट भट्टे तक जा पहुंची थी।

आप देख सकते हैं कि प्रेमिका को कोठी तो नहीं मिली लेकिन उसका प्रेमी ईंट-भट्ठे के बाहर चारपाई पर आराम फरमाता जरूर दिख गया। प्रेमी को देखकर प्रेमिका भड़क भी गई और उसने बाल पकड़कर उसे जमकर पीटा। इस दौरान प्रेमी की मां भी वहां आ जाती हैं, जो बताती है कि प्रेमी ने अपना नाम भी गलत बताया था। इससे प्रेमिका के होश उड़ जाते हैं। इस वीडियो को kashyap_memer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

अगली खबर