क्लास के भीतर ही गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकालने लगा बॉयफ्रेंड, पीछे बैठी लड़की को हुई जलन; फिर हुआ ऐसा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 11, 2022 | 08:00 IST

Girlfriend Boyfriend Video: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का 'टुरू लव' देखकर पीछे बैठी लड़की को जलन होने लगती है। वह बार-बार उन दोनों को देखकर शायद अपने मन मेें सोच रही है कि काश मेरा भी बॉयफ्रेंड होता तो मेरे सिर से भी वह ऐसे ही जूं निकालता।

love
प्रेमिका के निकाले जू्ं  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्लास में प्रेमिका के सिर से जूं निकालते दिखा प्रेमी
  • उनके साथ पीछे बैठी थी एक और लड़की
  • किसी ने चुपके से बना लिया इस मौके का वीडियो

Girlfriend Boyfriend Video: प्यार में बहुत बड़ी ताकत होती है। प्यार जो न करवाए। अब इस वीडियो में ही देख लीजिए।एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। वह एक ही क्लास में पढ़ते थे। अब लड़की के सिर में जूं पड़ गई तो कौन निकालेगा। बेचारा बॉयफ्रेंड ही निकालेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयफ्रेंड क्लास में ही अपनी गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकालता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वह बिना शर्म-लिहाज अपनी गर्लफ्रेंड के सिर से जूं निकाल रहा है।

यहां तक तो ठीक है, लेकिन इसके आगे जो होता है। उसने इंटरनेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका के पीछे ही एक लड़की बैठी हुई है। इन दोनों का 'टुरू लव' देखकर उसे जलन होने लगती है। वह बार-बार उन दोनों को देखकर शायद अपने मन मेें सोच रही है कि काश मेरा भी बॉयफ्रेंड होता तो मेरे सिर से भी वह ऐसे ही जूं निकालता। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि लड़की के आंख से आंसू भी निकलने लगते हैं। देखें वीडियो- 

नहीं देखा होगा ऐसा 'टुरू लव'

यह वीडियो ऐसा है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। हालांकि फिर भी आपका मन नहीं भरेगा। वीडियो को देख आप पल भर के लिए सोच में भी पड़ जाएंगे। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि अभी क्लास लगने में शायद टाइम था। इस कारण प्रेमी अपनी प्रेमिका के सिर से जूं निकालने बैठ जाता है। आप देख सकते हैं कि प्रेमिका अपने प्रेमी की गोद में सिर रखी हुई है। उसने अपने बाल खोल दिए हैं, जिससे प्रेमी उसके सिर से आसानी से जूं निकाल पाए। वीडियो को 18plusguyy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर नेटिजन्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

अगली खबर