Video: जयमाला के बाद राइफल लेकर आई दुल्हन और चलाने लगी धांय-धांय, बारातियों की हालत हो गई खराब

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 03, 2022 | 07:58 IST

Dulhan Firing Video: दुल्हन अपनी शादी के मौके पर बंदूक से जबरदस्त फायरिंग करती नजर आ रही है। जैसे ही दुल्हन फायरिंग करने लगती है, वैसे ही बारातियों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

DULHAN
दुल्हन का स्वैग  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी की स्टेज पर राइफल लेकर पहुंची दुल्हन
  • बारातियों के सामने ही करने लगी फायरिंग
  • दुल्हन का ऐसा रूप देख लोगों की फटी रह गई आंखें

Dulhan Firing Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। शादियों में दूल्हा-दुल्हन से जुडे़ वीडियो को लोग मजे से देखते हैं। अगर वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का स्वैग नजर आता है तो फिर कहने ही क्या हैं। इन दिनों एक वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है। वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। वह अपनी शादी के मौके पर बंदूक से जबरदस्त फायरिंग करती नजर आ रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैें कि दुल्हन जयमाला के बाद कहीं से बंदूक लेकर आती है। इसके बाद स्टेज पर से ही बंदूक चलाना शुरू कर देती है। आप देख सकते हैं कि जिस समय दुल्हन बंदूक चला रही होती है, उस समय उसके पास बाराती भी खड़े होते हैं। जैसे ही दुल्हन फायरिंग करने लगती है, वैसे ही बारातियों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। कई बाराती तो घबराए भी नजर आते हैं। दुल्हन का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है, कुछ लोग वीडियो देखकर हैरान भी हैं। देखें वीडियो- 

दुल्हन का जबरदस्त स्वैग

वीडियो देखकर लोगों ने उसे धाकड़ दुल्हन कहा है। आप देख सकते हैें कि जब दुल्हन अपनी ही शादी में बंदूक चलाती है तो वह बिल्कुल भी घबराती नहींं है। उसे जरा सा भी डर नहीं लगता है। दुल्हन का ऐसा अवतार देखकर बाराती घबरा जाते हैं। दुल्हन का यह स्वैग इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये तो पुष्पाराज है भाई।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसी दुल्हन मिले तो किसी बात की परेशानी नहीं।' एक अन्य यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि बहू सेल्फ डिफेंस सीख के आई है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को aapno_jalore143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर