देवर के साथ 'कहो ना प्यार है' गाने पर नाचती रही दुल्हन, स्टेज पर किनारे खड़े होकर देखता रहा दूल्हा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 13, 2022 | 11:17 IST

Devar Bhabhi Dance Video: आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ नहीं बल्कि देवर के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

dulhan
देवर भाभी डांस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपनी शादी में देवर के साथ डांस करने लगी दुल्हन
  • 'कहो न प्यार है' गाने पर जमकर नाचे देवर-भाभी
  • किनारे खड़ा होकर डांस देखता रहा दूल्हा

Devar Bhabhi Dance Video: शादियों में डांस न हो तो ऐसा लगता है कि कुछ अधूरा सा है। आपने सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियो देखे होंगे। जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर डांस करते हैं तो लोग दिल थामकर देखते हैं। हालांकि, आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ नहीं बल्कि देवर के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के सामने ही दुल्हन अपने देवर के साथ स्टेज पर जमकर डांस करती है।

आजकल अपनी शादियों में दुल्हनें जमकर एंजॉय करती हैं। जबकि पहले की शादियों में दुल्हनें शर्माती-लजाती नजर आती थीं। इस वीडियो में भी दुल्हन अपनी शादी के मौके पर जमकर एंजॉय करती दिख रही है। दुल्हन अपने देवर के साथ जमकर डांस और मस्ती करती दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच स्टेज पर दूल्हे का भाई पहुंचता है। अपने देवर को स्टेज पर देखकर दुल्हन का दिल खुश हो जाता है। देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

देवर की रिक्वेस्ट पर मना नहीं कर पाती दुल्हन

इसके बाद देवर अपने भाई के सामने दुल्हन के साथ डांस की डिमांड करता है। जैसे ही देवर डांस के लिए कहता है, दुल्हन तुरंत तैयार हो जाती है। वहीं दूल्हे के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। इसके बाद नई नवेली दुल्हन अपने देवर के साथ डांस के लिए तैयार हो जाती है। दरअसल, दुल्हन अपने देवर की रिक्वेस्ट को मना करके उसका दिल नहीं दुखाना चाहती थी। इसके बाद देवर डीजे पर ऋतिक रोशन का मशहूर सॉन्ग 'कहो ना प्यार है' बजवा देता है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, दोनों देवर-भाभी गाने के हुक स्टेप पर शानदार डांस करने लगते हैं। देखें वीडियो-

देवर-भाभी जिस तरह दूल्हे के सामने झूम-झूमकर डांस करते हैं। वह देखकर वहां मौजूद मेहमान दंग रह जाते हैं। दोनों बेहद ही शानदार अंदाज में डांस करते हैं। यह देखकर सभी के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर weddingbells2022_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जैससे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, इसे पसंद करने की होड़ मच गई। वीडियो को लोगों ने जमकर लाइक किया है।

अगली खबर