भैंस को सूझी मस्ती तो लड़की के साथ उछल-उछलकर करने लगी डांस, Video देखकर आएगा मजा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 16, 2022 | 19:54 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी मालकिन को मस्ती करते देख भैंस को भी मस्ती सूझती है। इसके बाद वह लड़की के साथ डांस करने लगती है।

buffelo
भैंस का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ बहुत ही मजेदार वीडियो
  • वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
  • लड़की के साथ डांस करने लगी भैंस

Viral Video: मस्ती करने का किसी का भी मन हो जाता हो सकता है। फिर चाहे वह इंसान हो या भैंस। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको बहुत ही ज्यादा मजा आ जाएगा। वीडियो एक भैंस और एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी मालकिन को मस्ती करते देख भैंस को भी मस्ती सूझती है। इसके बाद वह लड़की के साथ डांस करने लगती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भैंस हूबहू लड़की की ही तरफ उछल-उछलकर डांस करने लगती है। इस दौरान बैकग्राउंड में गाना भी बजता सुनाई देता है। वीडियो देखकर आपको लगेगा कि वाकई भैंस डांस कर रही है। वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आपने जानवरों को मस्ती करते देखा होगा, जिसमें कुत्ते और बिल्ली काफी मस्तीखोर होते हैं, लेकिन शायद ही पहली बार किसी भैंस को ऐसे मस्ती करते देख रहे होंगे। देखें वीडियो- 

भैंस का मजेदार वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी भैंस को लेकर एक कच्चे रास्ते पर जा रही है। इस दौरान वह दौड़ने लगती है। इसके बाद उसके पीछे भैंस भी दौड़ने लगती है। आपको पहली नजर में लगेगा कि भैंस महिला को दौड़ा रही है, लेकिन ध्यान से देखने के बाद आपको पता चलेगा कि भैंस उसे दौड़ा नहीं रही है, बल्कि महिला की कॉपी कर रही है। आप देख सकते हैं कि जैसे-जैसे महिला दौड़ रही है, वैसे-वैसे भैंस भी अपना सिर हिलाते हुए उसके पीछे भाग रही है। एक जगह जाकर महिला रुक जाती है और भैंस भी रुककर उसके साथ-साथ उछलती दिखाई देती है।

अगली खबर