यात्रियों के लिए मसीहा बना ये बस कंडक्टर, चुभती गर्मी में इस तरह कर रहा मदद, फोटो वायरल

Today Viral Photo: एक बस कंडक्टर की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो यात्रियों को पानी पिला रहा है। कंडक्टर का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Bus Conductor offer water to passengers in bus Photo goes viral
बस कंडक्टर की तस्वीर वायरल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • यात्रियों को पानी पिलाता है बस कंडक्टर
  • हरियाण रोडवेज में काम करता है सुरेन्द्र
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Viral Photo: कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। कुछ लोग इस धर्म का पालन करने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इससे संबंधित एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल, जिसमें एक बस कंडक्टर ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। आलम ये है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में एक बस कंडक्टर यात्रियों के लिए कुछ ऐसा कर रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यह कंडक्टर बस में सवार यात्रियों को रोजाना पानी पिलाता है। जिसकी तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कंडक्टर पिछले 12 साल से ये काम कर रहा है। कंडक्टर का नाम सुरेन्द्र है। सबसे पहले ये यात्री को एक गिलास पानी पिलाते हैं, उसके बाद टिकट काटते हैं। सुरेंद्र हरियाणा रोडवेज में कारते हैं और मूलरूप से रोहतक के रहने वाले हैं। देखें पोस्ट...

ये भी पढ़ें -  शर्मनाक: बेटे की लाश की खातिर भीख मांगते नजर आए माता-पिता, आत्मा को झकझोर देगा ये VIDEO

सोशल मीडिया पर छाया सुरेन्द्र

इस तस्वीर को ट्विटर पर IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए अवनीश शरण ने सुरेन्द्र की जमकर तारीफ की है। अब यह पोस्ट वायरल हो गया है। पोस्ट को अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, करीब एक हजार लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। जबकि, सुरेन्द्र की तारीफ करते हुए लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये काम गर्व करने वाला है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुरेन्द्र लाखों लोगों के लिए मिसाल हैं'। तो आपको सुरेन्द्र का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर