उम्र महज 15 साल लेकिन लंबाई 7 फीट से ज्यादा, इस छोटे से बच्चे ने रचा अनोखा इतिहास

Ajab Gajab News: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी लंबाई को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, अगर कोई बच्चा महज 15 साल की उम्र में सात फीट से लंबा हो तो आप क्या कहेंगे?

Canadian Boy Olivier Rioux World Tallest Teen Know About Him
दुनिया का सबसे लंबा किशोर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कनाडा के ओलिवियर रियोक्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • लंबाई के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
  • उनकी लंबाई देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह गए हैरान

World Tallest Teen: ये दुनिया अजीबोगरीब (Weird World) चीजों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो सच्चाई पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस बच्चे के बारे में भी जानकर आपको कुछ ऐसा ही लगेगा। क्योंकि, महज 15 साल की उम्र उसने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है? अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास है इस बच्चे में? तो हम आपको बता दें कि यह किशोर दुनिया का सबसे लंबा बच्चा है, जिसके कारण उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। तो आइए, जानते हैं इस बच्चे के बारे में...

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। इनमें लंबे-छोटे, काले-गोरे, मोटे-पतले शामिल हैं। लेकिन, इन्हीं में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सबसे अलग होते हैं और उनकी अपनी एक अलग पहचान बन जाती है। कनाडा का रहने वाला एक लड़का ऐसा ही है, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस लड़के का नाम ओलिवियर रियोक्स ( Olivier Rioux) है। ओलिवियर की उम्र 15 साल है और वह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी है। लेकिन, अपनी हाइट को लेकर उसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इतनी कम उम्र में ओलिवियर की लंबाई 7 फीट 5 इंच है और दुनिया का सबसे लंबा किशोर है। लिहाजा, उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि रियोक्स का जब जन्म हुआ तो उसका वजन 7.5 पाउंड था। वहीं, एक महीने में ही उसका वजन 8.5 पाउंड हो गया था। 

ये भी पढ़ें -  अब तक 78 बार कोरोना पॉजिटिव आ चुका है ये शख्स, कोविड को लेकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

20 नंबर का जूता पहनते हैं रियोक्स

बताया जा रहा है कि रियोक्स के परिवार में सभी लोग लंबे हैं। रियोक्स की मां की लंबाई 6 फीट 2 इंच है। जबकि, पिता की लंबाई 6 फीट 8 इंच है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रियोक्स 20 नंबर का जूता पहनते हैं। बचपन से ही रियोक्स अन्य बच्चों की तुलना में काफी लंबे थे और लोग अक्सर उनके साथ फोटो खींचवाना चाहते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि रियोक्स की लंबाई को देखकर उनके पिता ने घर में बड़ा परिवर्तन किया और छत औसत से अधिक बनवाई। रियोक्स के बारे में डॉक्टर्स ने कहा था कि वह 6 फीट 5 इंच तक का होगा। लेकिन, उसने उस भविष्यवाणी को तोड़ दिया और सात फीट से ज्यादा लंबे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड चीनी लड़के रेन कीयू के नाम था, जिसकी लंबाई 7 फीट 3 इंच थी। 

अगली खबर